बहराइच: जंगल से गांव पहुंचे हिरण को कुत्ते ने नोचा, ग्रामीणों ने बचाई जान
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुतौली में सोमवार दोपहर में एक हिरण भटक कर आ गया। हिरण को देख कुत्ते नोचने लगे। जैसे ही ग्रामीणों की नजर पड़ी। सभी ने हिरण को कुत्तों से बचाया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी है। बहराइच वन प्रभाग के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुतौली त्रिभुवन दत्तपुरवा गांव …
बहराइच। हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुतौली में सोमवार दोपहर में एक हिरण भटक कर आ गया। हिरण को देख कुत्ते नोचने लगे। जैसे ही ग्रामीणों की नजर पड़ी। सभी ने हिरण को कुत्तों से बचाया। सूचना रेंज कार्यालय पर दी है।
बहराइच वन प्रभाग के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सुतौली त्रिभुवन दत्तपुरवा गांव में सोमवार दोपहर में ग्रामीण पेड़ के नीचे आराम कर रहे थे। तभी एक हिरण दिखा। जिसे गांव के पालतू कुत्ते नोच रहे थे।
ग्रामीणों ने लाठी मारकर कुत्तों के झुंड से हिरण को छुड़ाया। इसके बाद उसे सुरक्षित बंधा। महारानी पद्मावती यूथ ब्रिगेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवानी ठाकुर ने बताया कि सभी ने हिरण को बचाया है। वन विभाग को सूचना दी है। वन कर्मी अभी गांव नहीं पहुंचे हैं। तब तक हम सभी देखरेख कर रहे हैं।
पढ़ें- समाज में होलिका, हिरण्यकश्यप हैं तो प्रहलाद और भगवान नरसिंह भी हैं: सीएम योगी
