अयोध्या: मॉर्निंग रेड अभियान में बिजली चोरी करते पकड़े गए 12 लोग, 26 कनेक्शन कटे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। मध्यांचल विघुत वितरण निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए अब मॉर्निंग रेड अभियान भी शुरू कर दिया है। रूटीन चेकिंग के अतिरिक्त सुबह-सुबह विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी शुरू की गई है। इसके तहत सोमवार को चले मार्निंग रेड अभियान में बिजली चोरी करते कुल 12 लोग धराए, जबकि बकायेदारी में 26 कनेक्शन काटे …

अयोध्या। मध्यांचल विघुत वितरण निगम ने बिजली चोरी रोकने के लिए अब मॉर्निंग रेड अभियान भी शुरू कर दिया है। रूटीन चेकिंग के अतिरिक्त सुबह-सुबह विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी शुरू की गई है। इसके तहत सोमवार को चले मार्निंग रेड अभियान में बिजली चोरी करते कुल 12 लोग धराए, जबकि बकायेदारी में 26 कनेक्शन काटे गए।

मध्यांचल विघुत वितरण निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार सोमवार प्रात: 5:30 बजे सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र के इलाके में मार्निग रेड की, जिसमें सआदतगंज फीडर पर अब्बूसराय क्षेत्र में विद्युत विभाग और विजिलेंस टीम के साथ संयुक्त रूप से छापेमारी की गई। इसके तहत कुल 54 उपभोक्ताओं के परिसर को चेक किया गया। इस दौरान 12 उपभोक्ता विद्युत चोरी करते पाए गए। अभियान में बकायेदारी में 26 उपभोक्ताओं की विद्युत लाइन काटी गई। बिजली चोरी में पकड़े गए उपभोक्ताओं के विरुद्घ एंटी पावर थेफ्ट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

रेड में अधीक्षण अभियंता और अधिशासी अभियंता के निर्देश पर उपखंड अधिकारी पंकज तिवारी, अवर अभियन्ता सिविल लाइन अभिषेक मिश्रा, अवर अभियंता नियावा प्रवीण त्रिपाठी, इंस्पेक्टर विजिलेंस हवलदार सिंह, अवर अभियंता विजिलेंस केके दिवाकर के साथ विभाग की टीम मौजूद रही। विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि बिजली चोरी करने से बचें। इसके साथ ही समय पर बिल का भुगतान करें। उपभोक्ता अपनी समस्या के निदान के लिए नजदीकी उपकेंद्र और एसडीओ आॅफिस में संपर्क कर सकते हैं। बता दें कि बिजली विभाग की ओर से निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें-बरेली: स्मार्टफोन नहीं मिले तो छात्र-छात्राओं ने कॉलेज गेट पर किया हंगामा, लगाए गंभीर आरोप

संबंधित समाचार