अयोध्या: चार माह के बच्चे को ससुर के पास छोड़ विवाहिता ने लगाई फांसी, मौत
सोहावल/अयोध्या। जिले के रौनाही थाना के सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र हाजीपुर बरसेंडी के मजरे मुन्ना का पुरवा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्रनाथ राय मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ सदर शैलेश प्रताप गौतम तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता भी पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर …
सोहावल/अयोध्या। जिले के रौनाही थाना के सत्तीचौरा चौकी क्षेत्र हाजीपुर बरसेंडी के मजरे मुन्ना का पुरवा में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्रनाथ राय मौके पर पहुंचे। इसके बाद सीओ सदर शैलेश प्रताप गौतम तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता भी पहुंचे।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। बताया जाता है ममता की शादी देवेंद्र निषाद पुत्र राम मिलन के साथ 2020 में हुई थी। पति हैदराबाद में नौकरी करता है। जानकारी के अनुसार रविवार रात ममता ने बाहर सो रहे ससुर के पास अपने चार माह के बच्चे को बिजली न होने का हवाला देते हुए छोड़ कर कमरे में चली गयी।
सोमवार सुबह देर तक उसके कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर परिवार को शक हुआ। खिड़की से झांका तो देखा शव फांसी के फंदे से लटक रहा था। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी मायके पक्ष को भी दे दी गयी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और छानबीन की जा रही है। मायके पक्ष की ओर से तहरीर मिलती है तो केस दर्ज किया जाएगा।
यह भी पढ़ें:-बाजपुर: दरवाजा बंद किया और विवाहिता ने फांसी लगाकर दे दी जान
