निर्यात देश की अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार : नंदी
लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक निजी होटल में सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रमोटिंग एक्सपोर्ट आफ सर्विसेज फ्रॉम उत्तर प्रदेश टूरिज्म एंड मेडिकल वैल्यू ट्रेवल सेक्टर विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ शामिल रहे। …
लखनऊ। राजधानी के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित एक निजी होटल में सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन हुआ। प्रमोटिंग एक्सपोर्ट आफ सर्विसेज फ्रॉम उत्तर प्रदेश टूरिज्म एंड मेडिकल वैल्यू ट्रेवल सेक्टर विषय पर आयोजित इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ शामिल रहे।
कार्यक्रम के दौरान औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों से आये प्रमुख निर्यातकों को सम्बोंधित करते हुए कहा कि निर्यात देश की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण आधार होता है तथा देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाता है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल वैल्यू ट्रेवल व पर्यटन क्षेत्र के आवश्यकताओं, अपेक्षाओं व सम्भावनाओं को चिन्हित करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया है।
उन्होंने कहा कि मेडिकल वेल्यू ट्रेवल तथा पर्यटन के क्षेत्र में निर्यात प्रोत्साहन के साथ समन्वय स्थापित करते हुए चिकित्सा, शिक्षा से जुड़े विभागों तथा स्टेक होल्डर्स से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए है। जिस पर जल्द ही उचित कदम उठाया जायेगा। वहीं अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने कहा कि सेवा निर्यात के क्षेत्र में असीमित सम्भावनाएं है।
जरूरत है तो उन सम्भावनाओं को चिन्हित करते हुए धरातल पर उतारने की। उन्होने कहा कि सेवा निर्यात के क्षेत्र में यह पहली कार्यशाला है जिसमें हम श्रोता की भूमिका में है । उन्होने स्टेक होल्डर्स से कहा कि वे अपनी आवश्यकताओं, अपेक्षाओं व सुझावों के बारे में बतायें ताकि सेवा क्षेत्र निर्यात नीति निर्धारण करते समय उन बातों को शामिल किया जा सके।
पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव मुकेश मेश्राम ने कहा कि प्रदेश में व्यापक धार्मिक, सांस्कृतिक व प्राकृतिक पर्यटन की सम्भावनायें हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार इन पर्यटन सम्भावनाओं को समाहित करते हुए विलेज, इको, एग्रो टूरिज्म के साथ-साथ वेलनेस टूरिज्म को प्रोत्साहित करने के लिए कार्य योजना बना रही है। इस अवसर पर उन्होंने होटल एण्ड रेस्टोरेन्ट एसोसिएशन के साथ एक एम.ओ.यू. भी साईन किया।
