इस यूनिवर्सिटी में निकली कई पदों पर वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
अगर आप भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 51 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। यह भर्तियां शैक्षिणक और गैर शैक्षणिक पदों पर की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो …
अगर आप भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में नौकरी करना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक बेहतरीन मौका हो सकता है। दरअसल मध्य प्रदेश के भोपाल में स्थित बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी में 51 पदों पर भर्तियां निकाली गई हैं। यह भर्तियां शैक्षिणक और गैर शैक्षणिक पदों पर की जाएगी। इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 मई 2022 है। बता दें इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 51 पदों पर निकाली गई है।
उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा इन भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। नोटिस में दी जानकारी के अनुसार कैंडिडेट्स भोपाल की बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन-पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट bu.bhopal.ac.in पर जाना होगा।
जारी नोटिफिकेशन के अनुसार कुल 51 पदों पर निकली हैं। इसमें टीचिंग और नॉन टीचिंग दोनों तरह के पदों पर भर्ती निकाली गई हैं। इसमें नॉन टीचिंग पदों में लाइब्रेरियन का 1 पद, असिस्टेंट लाइब्रेरियन का 1 पद है. जबकि टीचिंग पदों में प्राध्यापक के 13 पद, सह-प्राध्यापक के 11 पद और सहायक प्राध्यापक के 25 पदों पर भर्ती होनी हैं।आवेदन फॉर्म सिर्फ 5 मई 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे। उसके बाद मिलने वाले फॉर्म स्वीकार नहीं होंगे।
आवेदन करने के लिए सबसे पहले बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी की ऑपिशियल वेबसाइट bu.bhopal.ac.in पर विजिट करें। यहां से टीचिंग और नॉन टीचिंग पदों पर भर्ती के लिए आवेदन पत्र डाउनलोड करें। आवेदन पत्र भरने के बाद उसके साथ जरूरी प्रमाण पत्रों, अंकसूचियों की फोटो कॉपी लगाएं। इसके बाद कुलसचिव, बरकतउल्ला विश्वविद्यालय, भोपाल, मध्यप्रदेश 462026 के पते पर भेज दें।
इसे भी पढ़ें-
एम्स में इन पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन
