बहराइच: नगर में लगा माइक्रो डोनेशन कैंप, सदर विधायक के साथ पहुंचे डीएम
बहराइच। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की ओर से अस्पताल चौराहा के निकट माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने भाजपा पार्टी को अनुदान दिया। बहराइच शहर में भाजयुमो नगर मण्डल द्वारा गुरुनानक चौक पर माइक्रो डोनेशन कैम्प लगाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्य …
बहराइच। भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष की ओर से अस्पताल चौराहा के निकट माइक्रो डोनेशन कैंप लगाया गया। जिसमें काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने भाजपा पार्टी को अनुदान दिया।
बहराइच शहर में भाजयुमो नगर मण्डल द्वारा गुरुनानक चौक पर माइक्रो डोनेशन कैम्प लगाया गया। मुख्य अतिथि सदर विधायक अनुपमा जायसवाल एवं विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय कार्य समिति सदस्य शशांक शर्मा जी रहे। कार्यक्रम के बाद बाजार के दुकानो एवं ठेला-पटरी दुकानदारो से भी उनका अंशदान लिया गया।
इस कार्यक्रम के माध्यम से 341 लोगों ने भाजपा को अपना अंशदान दिया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी दिनेश चन्द्र ने अपने सुपुत्र देवप्रिय सिंह का अंशदान किया एवं युवा मोर्चा को हर संभव प्रशासनिक सहयोग का भरोसा दिया। मुख्य अतिथि शशांक ने बताया कि युवा मोर्चा मोर्चा को इस अभियान में बढ़ चढ़कर भागीदारी करते हुए निर्धारित लक्ष्य को गति प्रदान करनी है।
अनुपमा जायसवाल ने कहा कि युवा मोर्चा हमेशा किसी भी अभियान में अग्रणी भूमिका में रहता है उन्हें पूर्ण विश्वास है कि इस अभियान में भी युवा मोर्चा महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
जिला अधिकारी दिनेश चन्द्र जी ने कहा कि इतनी तपती धूप एवं गर्मी में युवा मोर्चा शीर्ष नेतृत्व के निर्देश का पालन करते हुए अनुशासन की पराकाष्ठा को स्वयं परिलक्षित किया है। जिलाधिकारी ने कहा भविष्य में युवा मोर्चा को जहाँ भी कोई आवश्यकता पड़ेगी नियमानुसार वह उसे सहायता प्रदान करेंगे।
कार्यक्रम का संयोजन नगर अध्यक्ष शिवांकर शुक्ला ने किया कार्यक्रम में मण्डल महामंत्री सुनील श्रीवास्तव मण्डल मंत्री आनन्द जायसवाल, अमित श्रीवास्तव युवा मोर्चा महामंत्री अखिलेश यादव, मीडिया प्रभारी सतीश सिंह, महिला मोर्चा अध्यक्ष रीति श्रीवास्तव, मंडल अध्यक्ष नवाबगंज आनन्द जायसवाल, दीपक वर्मा, शिवम सिंह, हिमांशु मिश्रा, आयुष जायसवाल आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पढ़ें- हल्द्वानी: ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन, NCC कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
