मुरादाबाद: नगर आयुक्त ने किया शहर का निरीक्षण, बोले- व्यवस्था में हो सुधार
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने मंगलवार को शहर में व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कमियों पर संबंधित के खिलाफ नाराजगी जताई। व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। नगर आयुक्त ने पीलीकोठी से फव्वारा तिराहा, महाराणा प्रताप चौक, कपूर कंपनी, रेलवे स्टेशन, इंपीरियल चौक, बुध बाजार, टाउनहाल, कोतवाली, गुरहट्टी और महिला थाना …
मुरादाबाद, अमृत विचार। नगर आयुक्त संजय चौहान ने मंगलवार को शहर में व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने कमियों पर संबंधित के खिलाफ नाराजगी जताई। व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
नगर आयुक्त ने पीलीकोठी से फव्वारा तिराहा, महाराणा प्रताप चौक, कपूर कंपनी, रेलवे स्टेशन, इंपीरियल चौक, बुध बाजार, टाउनहाल, कोतवाली, गुरहट्टी और महिला थाना क्षेत्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महाराणा प्रताप चौक का सौंदर्यीकरण कर वाटर कूलर ठीक कराने का निर्देश दिया।
लोकोशेड से फव्वारा पीलीकोठी तक डिवाइडर एवं वाल पेंटिंग की धुलाई कार्य को देखा। उन्होंने डिवाइडर पर वाल पेंटिंग में गंदगी करने पर जुर्माना, सार्वजनिक स्थान पर कूड़ा न फेंके आदि स्लोगन लिखवाने का निर्देश दिया। सीएंडडी वेस्ट के संबंध में अभियान चलाकर जुर्माना वसूली करने, महानगर में विभिन्न कंपनियों द्वारा कार्य के लिए गड्ढा खोदकर छोड़़ने और उसका रिस्टोरेशन न करने पर संबंधित एजेंसी को सूचीबद्ध कर उन्हें नोटिस देकर जुर्माना वसूलने के लिए कहा।
साथ ही बुद्ध बाजार हिंदू कालेज के सामने डिवाइडर की टूटी टाइल्स ठीक कराने,टाउनहाल गोल चक्कर मार्ग के टूटे हिस्से को ठीक करने और सिविल लाइंस में एसबीआई मुख्य शाखा के सामने ग्रीन बेल्ट में लीकेज की समस्या को ठीक कराने का निर्देश नगर आयुक्त ने अधिकारियों को दिया। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार सिंह, मुख्य अभियंता, पर्यावरण अभियंता राजीव कुमार राठी आदि मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा : वाहन चेकिंग के दौरान दो लाख की दिल्ली-हरियाणा मार्का शराब पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
