रायबरेली: टीबी मरीजों को अब नहीं लगाना होगा इंजेक्शन, बेडा कुलीन दवा है कारगर
रायबरेली। टीबी के मरीजों को अब इंजेक्शन की जरूरत नहीं है। अब ऐसी दवा आ गई है, जिसके खाने से टीबी से छुटकारा मिलेगा। मंगलवार को जिला क्षयरोग केंद्र रायबरेली में जिला क्षय रोग अधिकारी क्षयरोग हेतु क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण दवा बेडाकुलीन की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत एमडीआर मरीज जो …
रायबरेली। टीबी के मरीजों को अब इंजेक्शन की जरूरत नहीं है। अब ऐसी दवा आ गई है, जिसके खाने से टीबी से छुटकारा मिलेगा। मंगलवार को जिला क्षयरोग केंद्र रायबरेली में जिला क्षय रोग अधिकारी क्षयरोग हेतु क्षयरोग उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत महत्वपूर्ण दवा बेडाकुलीन की शुरुआत की गई है। जिसके अंतर्गत एमडीआर मरीज जो कि पहले इस दवा हेतु मरीजों को नोडल डीआरटीवी सेंटर लखनऊ जाना पड़ता था व केनामाईसीन इंजेक्शन जैसे इंजेक्शन का चार माह तक दंश झेलना पड़ता था।
यह इंजेक्शन अब यह बंद हो जाएगी और महत्वपूर्ण दवा बेडाकुलीन स्टार्ट की जाएगी । अब यह दवा गृह जनपद से मरीज प्राप्त कर सकेंगे लखनऊ से मुक्ति मिल जाएगी।भारत सरकार द्वारा यह दवा अब सभी एमडीआर मरीजों को निशुल्क दी जाएगी और यह दवा सिर्फ 6 माह ही खानी पड़ेगी पूरा कोर्स 9 से 11 माह में समाप्त हो जाएगा। जो पहले 2 साल तक चलता था।
साथ में सभी टीवी मरीजों को जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ. अनुपम सिंह ने कहा भारत सरकार द्वारा निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत ₹500 प्रतिमाह इलाज के दौरान दिया जाएगा डीआरटीवी नोडल डॉ बीरबल भी मौजूद रहे इस मौके पर पीएमडीटी कोऑर्डिनेटर अतुल कुमार, डीपीसी अभय मिश्रा, टीवी एचवी विक्रांत गुप्ता, राजीव सिंह, दिलीप सिंह, मनीष श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक करुणा शंकर मिश्र, ऋषिकेश त्रिपाठी, अवधेश द्विवेदी, आशुतोष त्रिपाठी, मैसूर आलम, आदि मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-बहराइच: जनरल वार्ड में भर्ती मिला टीबी मरीज, सीडीओ के निरीक्षण में हुआ खुलासा, मांगा स्पष्टीकरण
