मेडिकल विभाग में इन पदों पर निकली वैकेंसी, इस डेट से कर सकते हैं आवेदन
जो युवा मध्य प्रदेश में मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं तो यह उनके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। दरअसल नेशनल हेल्थ मिशन, एमपी ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे नेशनल हेल्थ मिशन, एमपी के …
जो युवा मध्य प्रदेश में मेडिकल के क्षेत्र में नौकरी करना चाहते हैं तो यह उनके लिए एक शानदार मौका हो सकता है। दरअसल नेशनल हेल्थ मिशन, एमपी ने स्टाफ नर्स और फार्मासिस्ट के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं वे नेशनल हेल्थ मिशन, एमपी के अधिकारिक वेबसाइट sams.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 1 मई 2022 से शुरू होगी। आवेदन शुरू होते ही एप्लीकेशन लिंक एक्टिव हो जाएगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 मई 2022 है।
योग्यता की बात करें तो स्टाफ नर्स पद के लिए कैंडिडेट का 10 + 2 पैटर्न से 12वीं पास होना जरूरी है। साथ ही उसके पास जीएनएम सर्टिफिकेट या बीएससी नर्सिंग कोर्स की डिग्री होनी चाहिए। एमपी नर्सिंग काउंसिल में रजिस्ट्रेशन भी जरूरी है। वहीं फार्मासिस्ट पदों के लिए कैंडिडेट का बायोलॉजी विषय के साथ 10 + 2 पैटर्न से 12वीं पास होना जरूरी है।
फार्मासिस्ट का डिग्री या डिप्लोमा और काउंसिल में रजिस्ट्रेशन आवश्यक है। इन पदों के लिए आयु सीमा 21 से 40 वर्ष है। एमपी एनएचएम के इन पदों पर अगर आपका सेलेक्शन हो जाता है तो आपको स्टाफ नर्स पद के लिए महीने के 20,000 रुपए और फार्मासिस्ट पद के लिए 15,000 रुपए मिलेंगे। डिटेल्स देखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें-
योगी सरकार सरकारी नौकरी की तैयारी के लिये देगी फ्री कोचिंग, जानें पूरा प्लान
