IMS गाजियाबाद में लिफ्ट टूटकर गिरने से हुआ हादसा, 8 छात्र घायल, 3 की हालत गंभीर
गाजियाबाद। गाजियाबाद आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में लिफ्ट गिरने की घटना सामने आई है। IMS College की लिफ्ट गिरने से उसमें मौजूद करीब आठ बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल बच्चों में कुछ की स्थिति गंभीर है। बच्चों को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच के लिए …
गाजियाबाद। गाजियाबाद आईएमएस इंजीनियरिंग कॉलेज में लिफ्ट गिरने की घटना सामने आई है। IMS College की लिफ्ट गिरने से उसमें मौजूद करीब आठ बच्चे घायल हो गए। बताया जा रहा है कि घायल बच्चों में कुछ की स्थिति गंभीर है। बच्चों को कोलंबिया एशिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच के लिए पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई है।
जब हादसा हुआ और लिफ्ट टूटी उस वक्त उसमें 8 छात्र सवार थे। वो इस बड़ी दुर्घटना का शिकार हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है तो वहीं कुछ लोगों को मामूली चोट आई है।
मसूरी थाने के एसएचओ ने बताया की यह हादसा कुछ देर पहले ही हुआ, लेकिन कॉलेज की ओर से पुलिस को इसकी सूचना नहीं दी गई थी बल्कि पुलिस ने खुद इस मामले में संज्ञान लिया है। टीम अभी मौके पर पहुंची है, 8 घायल छात्रों में से 3 की हालत गंभीर है और 5 घायल है। इसके बाद ही यह साफ हो पाएगा की आखिर यह हादसा कैसे हुआ।
पढ़ें- हरदोई: लिफ्ट देने के बहाने लूटपाट करने वाला गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
