रायबरेली में धार्मिक स्थलों से उतरवाए गए लाउडस्पीकर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। बुधवार की सुबह सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवाया गया है। प्रदेश शासन ने निर्देश पर बुधवार को सीओ सिटी बंदना सिंह और शहर कोतवाल के साथ शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकर को उतरवाया है। करीब दो घंटे तक चले अभियान …

रायबरेली। बुधवार की सुबह सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस बल ने धार्मिक स्थलों से ध्वनि विस्तारक यंत्रों को उतरवाया गया है। प्रदेश शासन ने निर्देश पर बुधवार को सीओ सिटी बंदना सिंह और शहर कोतवाल के साथ शहर के सभी धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर लाउडस्पीकर को उतरवाया है।

करीब दो घंटे तक चले अभियान में विभिन्न समुदाय के लोगों ने प्रशासन का पूरा सहयोग देते हुए उनके अनरोध पर खुद ही लाउडस्पीकर उतार दिए है। जबकि ग्रामीण क्षेत्रों के धार्मिक स्थलों पर अभी भी न सिर्फ ध्वनि विस्तारक यंत्र लगे हुए है, अपितु उनका प्रयोग भी किया जा रहा है।

पढ़ें-उन्नाव: DM के औचक निरीक्षण से रजिस्ट्री ऑफिस में मची खलबली, 4 बाहरी युवक पकड़े

संबंधित समाचार