Home Cooking Tips: गर्मियों में खाना बनाते टाइम होती है दिक्कत, तो फॉलो करें यह इजी टिप्स

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गर्मियों के मौसम खाना बनाना काफी मुश्किल काम होता है। अगर आपका किचन छोटा है और उसमें कम हवा आती है तो वहां खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके किचन में होने वाली गर्मी को कम कर सकते हैं।।। इंडक्शन गैस स्टोव और माइक्रोवेव का यूज करें …

गर्मियों के मौसम खाना बनाना काफी मुश्किल काम होता है। अगर आपका किचन छोटा है और उसमें कम हवा आती है तो वहां खाना बनाना मुश्किल हो जाता है। लेकिन, आप कुछ आसान टिप्स को फॉलो करके किचन में होने वाली गर्मी को कम कर सकते हैं।।।

इंडक्शन गैस स्टोव और माइक्रोवेव का यूज करें

आप नार्मल स्टोव की जगह इंडक्शन गैस स्टोव का यूज कर सकते हैं। इसके साथ ही आप खाना बनाने के लिए माइक्रोवेव का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे यूज करने से आपको कम गर्मी लगेगी और खाना बिना किसी दिक्कत के बन जाएगा।

वेंटिलेशन

किचन को ठंडा रखने में वेंटिलेशन काफी मददगार होता है। गर्मियों में किचन की खिड़कियों को खुला रखें। इसके साथ ही किचन में एक एक्‍सॉस्‍ट फैन भी जरूर लगाना चाहिए।

आजकल लोग अपने घर के किचन में इलेक्ट्रिक चिमनी का यूज करते हैं।

प्रेशर कुकर

आप खाना बनाने के लिए प्रेशर कुकर इस्तेमाल करें ताकि खाना जल्दी बन जाए। प्रेशर कुकर में खाना बनाते वक्त ज्यादा गर्म भी नहीं होता है।

पढ़ें-Eid Special: ईद के मौके पर बनाएं स्पेशल किमामी सेवईं, रिश्तों में घोलें प्यार की मिठास