गौतम बुद्ध नगर: जीबीयू में तेज म्यूजिक बजाने पर छात्रों में हुई मारपीट, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से छात्रों में जमकर मार पीट भी हुई। छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ की। मारपीट में कई छात्रों को चोट भी आई है। इकोटेक-1 क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार …

गौतम बुद्ध नगर। गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में तेज म्यूजिक बजाने को लेकर छात्रों के दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों तरफ से छात्रों में जमकर मार पीट भी हुई। छात्रों ने हॉस्टल में घुसकर तोड़फोड़ की। मारपीट में कई छात्रों को चोट भी आई है।

इकोटेक-1 क्षेत्र के अंतर्गत मंगलवार रात करीब 11:30 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को सूचना दी गयी कि गौतमबुद्ध नगर विश्वविद्यालय के मुंशी प्रेम चंद छात्रावास में विद्यार्थी मारपीट कर रहे हैं। सूचना पर पीआरवी एवं थानाध्यक्ष इकोटेक-1 फोर्स के साथ पहुंचे। पता चला कि मुंशी प्रेमचंद छात्रावास के 2 पार्ट हैं, एक पार्ट जिम्स छात्रावास के नाम से है व दूसरे भाग में जीबीयू के छात्र रहते है।

तेज आवाज में म्यूजिक से शुरू हुआ विवाद

जिम्स छात्रावास में MBBS के कुछ छात्र पार्टी कर रहे थे और तेज आवाज में म्यूजिक चला रहें थे। जिसको सुनकर जीबीयू के 3 छात्र आ गये। उन्होंने उनको तेज आवाज में बजाने से मना किया, जिस बात को लेकर इनमें कहासुनी हुई मामला इतना बढ़ गया की मारपीट होने लगी। इसके बाद जीबीयू के छात्रों ने अपने साथियों को बुला लिया। जिससे मुंशी प्रेम चंद हॉस्टल में तोड़फोड़, मारपीट की गयी।

घटना में दोनों हॉस्टल के छात्रों को मामूली चोट आयी है। वहीं, थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था है। वरिष्ठ अधिकारी व विश्वविद्यालय प्रशासन के पदाधिकारी मौजूद हैं। किसी भी पक्ष से कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। आगे की कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें-मेरठ: विश्वविद्यालय शिक्षक संघ का चुनाव आज, जिले के 39 कॉलेजों के प्रोफेसर डालेंगे वोट

संबंधित समाचार