बहराइच: तहसील जा रहे बाइक सवार के साथ तीन युवकों ने की मारपीटा, नकदी छीनकर हुए फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के जगतापुर गांव निवासी युवक बुधवार को निजी काम से कैसरगंज तहसील बाइक से जा रहा था। तभी गांव के तीन लोगों ने बरूहा पुल के पास रोक कर पिटाई करते हुए तीन हजार नकदी छीन लिया। बाइक में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। हुजूरपुर थाना …

बहराइच। यूपी के बहराइच जिले के जगतापुर गांव निवासी युवक बुधवार को निजी काम से कैसरगंज तहसील बाइक से जा रहा था। तभी गांव के तीन लोगों ने बरूहा पुल के पास रोक कर पिटाई करते हुए तीन हजार नकदी छीन लिया। बाइक में तोड़फोड़ की। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जगतापुर निवासी चैतू (35) पुत्र शिव प्रसाद बुधवार सुबह नौ बजे बाइक से कैसरगंज तहसील जा रहे थे। थाने में तहरीर देकर युवक का कहना है कि बरूहा पुल के पास वह पहुंचा। तभी गांव निवासी प्रदीप, ललित और मनीष पहुंच गए। सभी ने अकारण लात घूसों से पिटाई शुरू कर दी।

बाइक में तोड़फोड़ की। इसके बाद सभी ने तीन हजार रुपए नकदी और मोबाइल छीन लिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी फरार हो गए। इस पर उसने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। थानाध्यक्ष दद्दन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म की कोशिश, मां के साथ मारपीट

संबंधित समाचार