रायबरेली: रेल सप्ताह के तहत पुरस्कृत हुए रेलकर्मी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। लालगंज के रेल डिब्बा कारखाना में 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार का वितरण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें महाप्रबंधक एस.एस.कलसी द्वारा आरेडिका के सरस्वती प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण किया गया। इस समारोह में 75 एकल एवं 18 ग्रुपों में 114 ग्रुप पुरस्कार सहित कुल 189 कर्मचारियों और अधिकारियों को महाप्रबंधक स्तर के पुरस्कार दिये …

रायबरेली। लालगंज के रेल डिब्बा कारखाना में 67वें रेल सप्ताह पुरस्कार का वितरण कार्यक्रम बुधवार को संपन्न हुआ। इसमें महाप्रबंधक एस.एस.कलसी द्वारा आरेडिका के सरस्वती प्रेक्षागृह में पुरस्कार वितरण किया गया। इस समारोह में 75 एकल एवं 18 ग्रुपों में 114 ग्रुप पुरस्कार सहित कुल 189 कर्मचारियों और अधिकारियों को महाप्रबंधक स्तर के पुरस्कार दिये गये। ज्ञात हो कि भारत में पहली रेलगाड़ी 16 अप्रैल 1853 को बम्बई से थाणे के मध्य लॉर्ड डलहौजी के शासन काल में शुरू हुई थी।

इसी के उपलक्ष्य में अप्रैल माह में रेल सप्ताह पुरस्कारों का वितरण किया जाता है। इस अवसर पर आरेडिका के जीएम ने सभी पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और अपने संबोधन में वंदे भारत, मोजाम्बिक, मेमो आदि कोचों केे निर्माण की उपलब्धियों के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि आज आरेडिका केवल भारतीय रेल के लिए ही कोच नहीं बना रही है ,बल्कि दूसरे देशों को निर्यात भी कर रही है। जो इसके ग्लोबल स्वरूप का परिचायक है।

उन्होंने बताया कि, वर्ष 2021-22 में कोरोना की द्वितीय लहर के प्रभाव के बाद भी आरेडिका ने 1875 कोचों का निर्माण किया है। जो अब तक का दूसरा सर्वाधिक उत्पादन है ।यह सब टीम एमसीएफ की दृढ़ इच्छाशक्ति और सकारात्मक सोच के द्वारा संभव हुआ है। इस अवसर पर आरेडिका के पीसीएमएम एन डी राव, संजय अग्रवाल, जे एन पाण्डेय, सहित सभी विभागाध्यक्ष, उपविभागाध्यक्ष एवं यूनियनों के प्रतिनिधि और कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : फर्जीवाड़ा कर रेलकर्मी ने रचाई दूसरी शादी, पहली पत्नी की शिकायत पर एसएसपी ने सीओ ठाकुरद्वारा को सौंपी जांच

संबंधित समाचार