बरेली: रात में बोला लगा दो फांसी, सुबह हाथ जोड़कर खड़ा रहा सिपाही

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, बरेली। शमा रेस्टोरेंट में मामूली बात पर वेटर के साथ मारपीट करने वाले सिपाही और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने जब रात में उनसे रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो सिपाही बोला फांसी लगा दो, जेल भेज दो वह किसी से डरता नहीं है। वहीं …

अमृत विचार, बरेली। शमा रेस्टोरेंट में मामूली बात पर वेटर के साथ मारपीट करने वाले सिपाही और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने जब रात में उनसे रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही तो सिपाही बोला फांसी लगा दो, जेल भेज दो वह किसी से डरता नहीं है। वहीं रिपोर्ट दर्ज होने के बाद वह कोतवाली पहुंचा और हाथ जोड़कर माफी मांगने लगा।

मंगलवार की रात न्यायालय परिसर की सुरक्षा में तैनात एक सिपाही अपने दोस्तों के साथ शमा रेस्टोरेंट सिविल लाइंस में खाना खाने गया था। वहां पर उसने वेटर विक्की से सलाद मांगा। इसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। जिसके बाद सिपाही और उनके साथियों ने वेटर को पीट दिया। इससे वहां पर हंगामा मच गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस उन्हें थाने ले आई। जहां पर सिपाही ने रात में कोतवाली में जमकर हंगामा काटा। पुलिस के साथ ही अभद्रता की। इसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। इसकी जानकारी होने पर सिपाही बुधवार सुबह कोतवाली पहुंचा और माफी मांगने लगा। वह काफी देर तक वहां पर अफसरों के आगे गिड़गिडाता रहा।

हिमांशु निगम, इंस्पेक्टर कोतवाली
सिपाही और उसके साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें- बरेली: आजम को रिहा कराने को प्रधानमंत्री से बात करें मुलायम- मौलाना शहाबुद्दीन

 

संबंधित समाचार