लीवरपूल ने 2-0 से विलारियल को हराया, चैंपियंस लीग फाइनल में जगह बनाने के करीब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लीवरपूल। इंग्लैंड के लीवरपूल ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण में स्पेन के विलारीयाल (Villarreal CF) को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। छह बार के यूरोपीय चैंपियन लीवरपूल को अपने घरेलू मैदान एनफील्ड पर विलारीयाल को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी। ? …

लीवरपूल। इंग्लैंड के लीवरपूल ने चैंपियंस लीग फुटबॉल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल के पहले चरण में स्पेन के विलारीयाल (Villarreal CF) को 2-0 से हराकर फाइनल में जगह बनाने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए। छह बार के यूरोपीय चैंपियन लीवरपूल को अपने घरेलू मैदान एनफील्ड पर विलारीयाल को हराने में अधिक मशक्कत नहीं करनी पड़ी।

विलारीयाल के पेरविस एस्टुपिना ने 53वें मिनट में जोर्डन हेंडरसन के क्रॉस को अपने ही गोल में डालकर लीवरपूल को बढ़त दिला दी। इसके दो मिनट बाद सादियो माने ने मोहम्मद सालाह की थ्रोबॉल पर विलारीयाल के गोलकीपर जेरोनिमो रुली को छकाते हुए लीवरपूल को 2-0 से आगे कर दिया जो निर्णायक स्कोर साबित हुआ।

सेमीफाइनल का दूसरा चरण मंगलवार को एस्टाडियो डि ला सेरामिका में खेला जाएगा और विलारीयाल कोई बड़ा उलटफेर करके ही लीवरपूल को फाइनल में जगह बनाने से रोक सकता है।

Image

ये भी पढ़ें : पीवी सिंधु ने एशियाई चैंपियनशिप के प्री-क्वार्टर फाइनल में बनाई जगह, लक्ष्य सेन हुए बाहर

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव