बहराइच: ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से आयोजित हुआ कार्यशाला, किसानों को दी गई ऊर्जा संरक्षण की जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिसमें किसानों के साथ अन्य को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई। नानपारा में बाईपास रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से कार्यशाला का अयोजन …

बहराइच। कृषि विज्ञान केंद्र नानपारा में ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से कार्यशाला का अयोजन किया गया। जिसमें किसानों के साथ अन्य को ऊर्जा संरक्षण के बारे में जानकारी दी गई।

नानपारा में बाईपास रोड स्थित कृषि विज्ञान केंद्र परिसर में उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीनीकरण ऊर्जा विकास अभिकरण की ओर से कार्यशाला का अयोजन हुआ।कार्यशाला का शुभा रंभ मुख्य अतिथि पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव दीप प्रज्ज्वलित कर दिया। कृषि विज्ञान केंद्र के प्रमुख डॉक्टर कृष्ण मोहन सिंह ने ऊर्जा संरक्षण के बारे में बताया।

कार्यशाला के प्रशिक्षक प्रभाकर झा और कृषि विशेषज्ञ डॉ सूर्य बलि ने उपस्थित लोगों को ऊर्जा संरक्षण के महत्व के बारे में बताया। दैनिक जीवन में ऊर्जा की खपत करने वाले कारक को कम करने के टिप्स बताए।

कार्यशाला में आए 57 किसानों को बारी बारी से जानकारी देकर अवगत कराया। पुलिस क्षेत्राधिकारी डॉक्टर जेबी यादव ने यूपी नेडा द्वारा चलाए जा रहे कार्य की सराहना की। इस दौरान किसान और अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें-अन्नदाता ही नहीं ऊर्जादाता भी बन रहा किसान: गडकरी

संबंधित समाचार