प्रयागराज: बच्चे को स्कूल लेने जा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली, जांच शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। गुरुवार दोपहर भी नैनी में बाइक सवार 40 वर्षीय बृजेश सिंह को गोली मार दी गई। बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बेटी प्रिया को स्कूल से लेने जा रहे थे तभी मल्हरा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने बगल में आकर गोली मार दी। पुलिस का कहना …

प्रयागराज। गुरुवार दोपहर भी नैनी में बाइक सवार 40 वर्षीय बृजेश सिंह को गोली मार दी गई। बृजेश की मौके पर ही मौत हो गई। वह अपनी बेटी प्रिया को स्कूल से लेने जा रहे थे तभी मल्हरा रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने बगल में आकर गोली मार दी।

पुलिस का कहना है कि आसपास के लोगों से बातचीत की जा रही है। फिलहाल कातिलों का कोई सुराग नहीं मिल सका है। मौके पर पहुंची पुलिस को 315 बोर के पांच कारतूस मिलने की बात सामने आई है।

सुरेश के पिता सुरेश सिंह उर्फ बच्चन ठाकुर भाजपा नेता थे। उनका निधन हो चुका है। बृजेश उनके दो बेटों में बड़ा था। वह टेंपो टैक्सी चलवाकर परिवार का गुजारा करता था। उसकी तीन टैक्सियां चलती हैं। पुलिस का कहना है कि पता किया जा रहा है कि किन लोगों ने और क्यों यह कत्ल किया।

पढ़ें- प्रयागराज: दिनदहाड़े मर्डर से फैली सनसनी, बदमाशों ने दो लोगों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती

संबंधित समाचार