बहराइच: पुलिस अधीक्षक ने दिए निर्देश, मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को कराया गया जागरूक
बहराइच। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी दी। श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के गॉवों, विद्यालयों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाया। मिशन शक्ति अभियान …
बहराइच। मिशन शक्ति अभियान के तहत गुरुवार को महिलाओं/बालिकाओं को जागरूक किया। साथ ही हेल्प लाइन नंबर की जानकारी भी दी। श्रावस्ती पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्य के निर्देश पर महिला बीट पुलिस अधिकारी, शक्ति मोबाइल, नारी सुरक्षा दल द्वारा थाना क्षेत्र के गॉवों, विद्यालयों, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाकर चौपाल लगाया।
मिशन शक्ति अभियान के बारे में महिलाओं/बालिकाओं को जानकारी देते हुए सुरक्षा एवं आत्मनिर्भरता के लिए बनाए गए कानून एवं नियमों के संबंध में बताते हुए जागरूक किया गया। साथ ही साथ सेल्फ डिफेंस व हेल्पलाइन नंबर वीमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्प लाइन नंबर-181, चिकित्सीय सहायता हेतु-108 पुलिस कंट्रोल नंबर -112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गयी।
बालिकाओं को बताया कि यदि किसी प्रकार की समस्या होती है या कहीं आने-जाने पर कोई अंजान व्यक्ति परेशान करता है तो हेल्पलाइन नंबरों पर फोन कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। फोन करने वाली महिलाओं/ बच्चियों का नाम पता गोपनीय रखा जाता है। शक्ति मोबाइल टीम द्वारा थाना क्षेत्र गिलौला अंर्तगत ग्राम मट्ठा, कुकदौरहा, दर्जीपुरवा व तिलकपुर मोड़ में म0आ0 संज्ञा भारती, म0आ0 सोनी देवी व अर्जिता यादव द्वारा महिलाओं/बालिकाओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून वनियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा पंपलेट का वितरण किया गया। इस दौरान महिला और पुरुष सिपाही मौजूद रहे।
पढ़ें-बहराइच: बदमाशों ने किशोरी के साथ की छेड़छाड़, तहरीर देने पर दबंगों ने की मारपीट
