बहराइच: दो साल से फरार 12 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी एक अपराधी दो साल से फरार था। पुलिस ने उसे श्रावस्ती जनपद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके एक साथी ने पूर्व में ही न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था। मोती पुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर गांव निवासी अखिलेश पोरवाल पुत्र अयोध्या …

बहराइच। मोतीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव निवासी एक अपराधी दो साल से फरार था। पुलिस ने उसे श्रावस्ती जनपद से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जबकि उसके एक साथी ने पूर्व में ही न्यायालय में आत्म समर्पण कर दिया था।

मोती पुर थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर गांव निवासी अखिलेश पोरवाल पुत्र अयोध्या प्रसाद के विरुद्ध बलवा, धोखाधड़ी समेत 12 मुकदमा दर्ज हैं। थानाध्यक्ष बृजानंद सिंह ने बताया कि अखिलेश चोरी की बाइक में नामजद था। लेकिन वह दो वर्ष से पुलिस की पकड़ से दूर था। जिस पर पुलिस 12 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

उन्होंने बताया कि उसके अन्य साथी को पहले ही जेल भेज दिया गया था। जबकि शेरू सिंह पुत्र भगौती सिंह ने न्यायलय में समर्पण कर दिया था। फरार अखिलेश के लिए पुलिस ने 12 हजार का इनाम घोषित किया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उप निरीक्षक आफाक खां, सुरेश यादव, चौकी इंचार्ज बैबाही अनुज त्रिपाठी, अरविंद कुमार, अंशुमान सिंह की टीम ने श्रावस्ती जनपद के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जानकी नगर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पढ़ें- बाराबंकी: 6 किलो 300 ग्राम पोस्ते के छिलके के साथ एक गिरफ्तार

संबंधित समाचार