झांसी: शराब पार्टी के दौरान युवक की गोली मारकर हत्या, एक आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

झांसी। जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर हथियार के साथ फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रक्सा थानान्तर्गत गांव अठौदना में रहने वाला किशोर अमित यादव अपने साथियों के साथ पार्टी करने गया हुआ था। अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो …

झांसी। जिले में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद हमलावर हथियार के साथ फरार हो गए। बताया जा रहा है कि रक्सा थानान्तर्गत गांव अठौदना में रहने वाला किशोर अमित यादव अपने साथियों के साथ पार्टी करने गया हुआ था।

अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गोली चल गई, जिसमें अमित यादव की गोली लगने से मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही शिकायत के आधार पर राहुल यादव समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

पढ़ें- पीलीभीत: बारात में मारपीट के बाद चली गोली, पुलिस ने दबा दी कार्रवाई

संबंधित समाचार