लखनऊ: द मिलेनियम स्कूल के दो छात्रों समेत 21 कोरोना पॉजिटिव
लखनऊ। कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को द मिलेनियम स्कूल के दो विद्यार्थी समेत 21 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई। करीब 100 छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारियों के नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आने की उम्मीद …
लखनऊ। कोरोना का प्रकोप बढ़ रहा है। शुक्रवार को द मिलेनियम स्कूल के दो विद्यार्थी समेत 21 लोग कोरोना की चपेट में आ गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने विद्यार्थियों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई। करीब 100 छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मचारियों के नमूने लिए गए हैं। इनकी रिपोर्ट शनिवार को आने की उम्मीद है। वहीं कोविड पॉजिटिव स्टूडेंट्स मिलने के बाद स्कूल दो दिनों को लिये बंद कर दिया गया है। कोविड पॉजिटिव बच्चे 5 वीं और 9वीं क्लाश के बताए जा रहे हैं।
छात्र-छात्राएं लगातार संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं। लामाटीनियर में दो छात्राएं संक्रमण की चपेट में आ चुकी हैं। इसके बाद कैथेड्रल और डीपीएस के बच्चे संक्रमण की चपेट में अ गए थे। अब आशियाना स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल के दो बच्चे संक्रमण की जद में आ गए हैं। दोनों बच्चे सगे भाई हैं।
पीजीआई परिसर में रहते हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मिलिंद वर्धन व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी योगेश रघुवंशी के नेतृत्व में टीम स्कूल पहुंची। संक्रमित बच्चों के संपर्क में आने वालों की जांच कराई गई। इसमें बच्चों संग शिक्षक व कर्मचारी शामिल हैं। कुल 21 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 13 मरीजों ने वायरस को मात देने में कामयाबी हासिल की हे।
यह भी पढ़ें-कोरोना पॉजिटिव पाए गए रियल मैड्रिड के कोच कार्लो एंसेलोटी
