बहराइच: उधारी के रुपये मांगने पर अध्यक्ष पति ने दी धमकी, मुकदमा दर्ज
बहराइच। जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध जरवल रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधारी बकाया मांगने के दौरान अध्यक्ष पति पर धमकी देने का आरोप है। जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला तकिया निवासी मोहम्मद शादाब बेटा रसीद अहमद ने नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो …
बहराइच। जरवल नगर पंचायत अध्यक्ष के पति समेत चार लोगों के विरुद्ध जरवल रोड पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उधारी बकाया मांगने के दौरान अध्यक्ष पति पर धमकी देने का आरोप है।
जरवल नगर पंचायत के मोहल्ला तकिया निवासी मोहम्मद शादाब बेटा रसीद अहमद ने नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद उर्फ मिथुन से एक लाख से अधिक रूपया उधार लिया था। गुरुवार शाम को अध्यक्ष पति इंतजार अहमद बेटा तफज्जुल निवासी अहमद शाह नगर और चिरकान बेटा जहूर निवासी कृष्णा नगर दोनों दो अन्य अज्ञात के साथ रुपए मांगने के लिए गए।
जरवल रोड थाने में तहरीर देकर मोहम्मद शादाब का कहना है कि नगर पंचायत अध्यक्ष तस्लीम बानो के पति इंतजार अहमद, चिरकान के अलावा दो अन्य लोगों ने रुपए न देने पर मारने की धमकी दी। पुलिस ने अध्यक्ष पति समेत चार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-अलीगढ़: उड़ीसा की महिला के साथ युवक ने की छेड़खानी, मुकदमा दर्ज
