समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करेगी योगी सरकार : दानिश आजाद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बलिया। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार समाज में व्याप्त सभी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेगी। मंत्री अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी सरकार समाज में व्याप्त सभी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेगी। उत्तर …

बलिया। उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार समाज में व्याप्त सभी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेगी। मंत्री अंसारी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि योगी सरकार समाज में व्याप्त सभी प्रकार की भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास करेगी। उत्तर प्रदेश को आगे लेकर जाना यह सभी की जिम्मेदारी है।

उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यकों के कल्याण के लिये योगी सरकार ने समयबद्ध कार्ययोजना तैयार की है। इस कार्ययोजना पर कार्य होना है। सभी जन कल्याणकारी व विकास योजनाओं का लाभ आम जन को धरातल पर प्राप्त हो , इसके लिये प्रयास किया जायेगा। इस मामले में आम लोगों से भी सुझाव लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें:-वक्फ बोर्ड में होने वाली हर गड़बड़ियों की होगी जांच- दानिश आज़ाद

संबंधित समाचार