रायबरेली: गर्मी के कारण छात्रा की बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत
रायबरेली। भीषण गर्मी से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गर्मी के कारण एक छात्रा की मौत हो गई है। मामला ऊंचाहार विकास खंड के कोटरा बहादुरगंज गांव के कम्पोजिट विद्यालय का है। जिसमें पढ़ने वाली कक्षा छह की दो सगी बहनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल …
रायबरेली। भीषण गर्मी से परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। गर्मी के कारण एक छात्रा की मौत हो गई है। मामला ऊंचाहार विकास खंड के कोटरा बहादुरगंज गांव के कम्पोजिट विद्यालय का है। जिसमें पढ़ने वाली कक्षा छह की दो सगी बहनों की तबीयत बिगड़ गई। परिजन अस्पताल से सीएचसी ले आए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान छोटी बहन की मौत हो गई।
उक्त गांव निवासी कोमल सिंह यादव की 13 वर्षीय बड़ी बेटी लक्ष्मी व छोटी बेटी कोहिमा 11 गांव के ही कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा छह की पढ़ाई करती थी। गुरुवार को दोनों बहने विद्यालय गई हुई थी। जहां से वापस लौटने के बाद दोनों की तबीयत खराब हो गई, और दोनों को उल्टियों के साथ दस्त आनी शुरू हो गई। आनन-फानन में परिजन सीएचसी ले आए। जहां उपचार के बावजूद भी छोटी बेटी कोहिमा की हालत बिगड़ती जा रही थी।
जिस पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। तथा बड़ी बेटी लक्ष्मी को इलाज के बाद स्वास्थ्य होने पर घर भेज दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान कोहिमा की मौत हो गई। बेटी के शव को लेकर परिजन घर वापस लौट आए। और अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक बेटी के पिता कोमल सिंह यादव ने बताया कि बेटी के विद्यालय से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी थी। दोनों बेटियों को सीएचसी में भर्ती कराया गया था। जहां से छोटी बेटी को जिला अस्पताल रेफर किया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: बिजली की किल्लत के बीच एनटीपीसी की ऊंचाहार परियोजना ने बढ़ाया उत्पादन
