अलीगढ़: तीन अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट, SP के आदेश पर हुई कार्रवाई
अलीगढ़। पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। तीनों अपराधी गोकशी, गैंगस्टर, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी हैं। जिसके चलते एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेशों के बाद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है। अलीगढ़ में पुलिस ऐसे अपराधी …
अलीगढ़। पुलिस ने शुक्रवार देर रात तीन अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली और उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी। तीनों अपराधी गोकशी, गैंगस्टर, चोरी, मादक पदार्थों की तस्करी जैसे विभिन्न मामलों में वांछित अपराधी हैं। जिसके चलते एसएसपी कलानिधि नैथानी के आदेशों के बाद थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
अलीगढ़ में पुलिस ऐसे अपराधी जिनके खिलाफ तीन से ज्यादा मुकदमें दर्ज हैं, उनके खिलाफ लगातार अभियान चलाकर कार्रवाई कर रही है। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलीगढ़ के विभिन्न थानों में अलग अलग मामलों में मुकदमें दर्ज हैं, जिसके चलते तीनों के ऊपर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
अभियान के तहत गांधी पार्क थाना क्षेत्र निवासी भूरा के खिलाफ एचएस 58 ए, गांधीपार्क थाना क्षेत्र निवासी तेजा के खिलाफ एचएस 59ए और गांधीपार्क थाना क्षेत्र निवासी में हरेंद्र यादव के खिलाफ एचएस 60ए के तहत कार्रवाई करते हुए इनकी हिस्ट्रीशीट खोली गई है।
अलीगढ़ के ऐसे अपराधी जिनके खिलाफ तीन या तीन से ज्यादा मुकदमें चल रहे हैं, उनके ऊपर पुलिस की सीधी नजर है। एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने और आमजनों को अपराध मुक्त माहौल उपलब्ध कराने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।
पढ़ें- बहराइच: हिस्ट्रीशीटर को मिल रहा खाकी का सहयोग, महिला परेशान
