बांदा: अवैध संबंधों ने ली युवक की जान, पत्नी और बेटे ने नौकर के साथ मिलकर मारी गोली
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के दुबरिया गांव में अवैध संबंधों की वजह से पत्नी ने अपने बेटे और नौकर के साथ मिलकर पति 50 वर्षीय हैदर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 6 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। हैदर का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध चल रहा था, जिसके …
बांदा। बदौसा थाना क्षेत्र के दुबरिया गांव में अवैध संबंधों की वजह से पत्नी ने अपने बेटे और नौकर के साथ मिलकर पति 50 वर्षीय हैदर की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने 6 घंटे में ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
हैदर का किसी अन्य महिला से अवैध संबंध चल रहा था, जिसके चलते हैदर घर में खर्चे के लिए रुपए नहीं देता था और आए दिन हंगामा करता था। घटनाक्रम से परेशान हैदर की पत्नी अकबरी, उसके पुत्र नीतू और नौकर महेंद्र ने योजनाबद्ध तरीके से रात में 3:00 बजे सोते समय हैदर को गोली मार दी।
मौके पर पहुंची पुलिस हैदर को अस्पताल ला रही थी। तभी रास्ते में ही हैदर की मौत हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि घटना के 6 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त अवैध तमंचा भी बरामद कर लिया गया है।
पढ़ें- इथोपिया : 20 मुस्लिमों की हत्या के आरोप में 370 से ज्यादा लोग गिरफ्तार
