पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कल से टोल कलेक्शन का कार्य होगा शुरू, जानें Agra Expressway से कितना है महंगा
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1 मई यानी कल से सफर महंगा हो जाएगा, क्योंकि अब इस पर सफर करने के लिये आपको टोल टैक्स (Toll Tax) देना होगा। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अब तक इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाता था। लेकिन अब लखनऊ से गाजीपुर तक 340 किलोमीटर लंबे …
लखनऊ। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 1 मई यानी कल से सफर महंगा हो जाएगा, क्योंकि अब इस पर सफर करने के लिये आपको टोल टैक्स (Toll Tax) देना होगा। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा। अब तक इस एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स नहीं वसूला जाता था। लेकिन अब लखनऊ से गाजीपुर तक 340 किलोमीटर लंबे सफर में एक चार पहिया वाहन चालक को 731 रुपये टोल टैक्स के रूप में देना होगा।
यह व्यवस्था कल 1 मई से 2022 से लागू हो जाएगी। योगी कैबिनेट से मंजूरी मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया के जरिये इंदौर की एजेंसी मेसर्स प्रकाश एस्फाल्टिंग्स एंड टोल हाईवेज इंडिया लिमिटेड को दिया गया है। पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर अभी प्रति किलोमीटर 2.45 रुपये की दर से टोल वसूला जायेगा।
222 करोड़ में हुआ टोल का ठेका
1 मई से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर वाहनों से टोल की वसूली प्रकाश एसफाल्टिंग्स ऐंड टॉल हाइवेज के कर्मचारी करेंगे। यूपीडा (UPEIDA) ने इस कंपनी को 222 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष पर टेंडर दिया गया है। एक साल बाद कंपनी को यूपीडा को 10 फीसदी अतिरिक्त बढ़ोतरी के साथ भुगतान करना होगा। कंपनी टॉल कलेक्शन के साथ 6 ऐंबुलेंस, 12 पट्रोलिंग वाहन भी मुहैया कराएगी।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे का 402.39 करोड़ का है ठेका
अगर बात आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की करें तो इसके टोल वसूली का ठेका मैसर्स सहकार ग्लोबल ने 402 करोड़ 39 लाख रुपये में लिया है। यूपीडा ने यह ठेका दो साल के लिए इस कंपनी को दिया है। टेंडर प्रक्रिया के दौरान यह बताया गया था कि एक साल बाद कंपनी को यूपीडा को 10 फीसदी अतिरिक्त बढ़ोतरी के साथ भुगतान करना होगा।
यह भी पढ़ें:-पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर रोडवेज बसें भरेंगी रफ्तार, लगेगा 2 घंटे से कम का समय
