हरदोई: अप्रैल के अंतिम दिन पारा पहुंचा 42 डिग्री के पार, बिजली कटौती से परेशान हुए लोग
हरदोई। जिले में इन दिनों मौसम पूरी तरह बेरुखी पर है। अप्रैल के अंतिम दिन साढ़े 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बढ़ रही गर्मी में बिजली भी लोगों का साथ छोड़ रही है। शुक्रवार की रात भर हरदोई शहर के बाशिंदे बिजली न होने से परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में नाम मात्र की …
हरदोई। जिले में इन दिनों मौसम पूरी तरह बेरुखी पर है। अप्रैल के अंतिम दिन साढ़े 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। वहीं बढ़ रही गर्मी में बिजली भी लोगों का साथ छोड़ रही है। शुक्रवार की रात भर हरदोई शहर के बाशिंदे बिजली न होने से परेशान रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में नाम मात्र की बिजली मिल रही है।
जिले में इन दिनों बेतहाशा गर्मी पड़ रही है । 30 अप्रैल को साढ़े 42 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। 8 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पछुआ हवा ने मौसम को और भी गर्म कर दिया। शनिवार दोपहर में आग बरसने के कारण बाजारों में सन्नाटा छाया रहा ।सबसे अधिक समस्या ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन को को हो रही है ।भीषण गर्मी के चलते तालाब पोखर आदि सूख चुके हैं। पशु पालको को अपने जानवरों को पानी पिलाना भी एक समस्या बनती जा रही है।
वहीं एक और जहां तापमान बढ़ने से लगातार मौसम गर्म हो रहा है। दूसरी ओर जिले में भयंकर बिजली कटौती चल रही है ।हरदोई नगर में शुक्रवार की रात 11 बजे बिजली चली गई। पूरी रात बिजली से लोग गर्मी के चलते सो नहीं सके। अधिकांश लोगों ने छतों या सड़कों पर टहल कर रात गुजारी। सुबह 5 बजे विद्युत आपूर्ति संभव हो सकी। जिले में बिजली कटौती का आलम यह है कि ग्रामीण क्षेत्रों में नाम मात्र को बिजली मिल रही है जिससे वहां पर इनवर्टर तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं।
एक ओर जहां गर्मी बढ़ रही है वहीं जिले में भयंकर विद्युत कटौती से हाहाकार मचा हुआ है। इन दिनों जहां सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाएं चल रही है ।ऐसे में विद्युत कटौती होने से छात्रों पर सबसे बुरा असर पड़ रहा है न वो रात को सो पाते हैं और न ही पढ़ाई के चलते दिन में सो पा रहे हैं । बिजली न आने से लोगों के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा है क्योंकि अधिकांश लोग कम मात्रा में नींद ले पा रहे हैं।
यह भी पढ़े:-अयोध्या: बिजली कटौती से परेशान हुए लोग, सोशल मीडिया पर निकाल रहे भड़ास
