मुरादाबाद : महिला ने भूसे में दबाए जेवर, पति ने बेच दिया भूसा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, मुरादाबाद। चोरी के डर से महिला ने जेवर भूसे में दबा दिए। उसकी अनुपस्थिति में पति ने गांव के ही एक व्यक्ति को भूसा बेच दिया। जानकारी पर महिला ने भूसा खरीदने वाले से अपने जेवर मांगे तो उसने जेवरों की जानकारी होने से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज …

अमृत विचार, मुरादाबाद। चोरी के डर से महिला ने जेवर भूसे में दबा दिए। उसकी अनुपस्थिति में पति ने गांव के ही एक व्यक्ति को भूसा बेच दिया। जानकारी पर महिला ने भूसा खरीदने वाले से अपने जेवर मांगे तो उसने जेवरों की जानकारी होने से मना कर दिया। पीड़िता ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए ट्विटर पर गुहार लगाई है।

बिलारी थाना क्षेत्र के गांव ग्वारऊ निवासी पुष्पा सैनी ने बताया कि चोरों के डर से उसने सोने की तीन कंठी, अंगूठी, झुमकी, टोश, कुंडल, चांदी का कूल्हा, तीन जोड़ी पाजेब, तीन जोड़ी चेन, दो मंगलसूत्र, 250 ग्राम के खंडुवे और कांटे एक पोटली में बांधकर भूसे में दबा दिए थे। इसके बाद वह अपने दूसरे मकान में काम कराने के लिए महानगर आ गई। वह तीन दिन मुरादाबाद वाले मकान पर रुकी। उसके पति शंकरलाल सैनी ने गांव के ही इंद्रपाल को 700 रुपये में भूसा बेच दिया। वापस जाकर महिला ने कमरे से भूसा गायब देखा तो पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।

पूछने पर पति ने बताया तो वह दौड़कर इंद्रपाल के घर पहुंची। महिला ने उससे अपने जेवरों के बारे में पूछा। आरोप है कि इंद्रपाल ने कह दिया कि भूसे में कुछ नहीं निकला। महिला ने बिलारी पुलिस से शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब महिला ने ट्विटर पर शिकायत करते हुए आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराने और उसके आभूषण दिलाने की गुहार लगाई है।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : गर्मी से हाल बेहाल, 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली गर्म हवाएं

संबंधित समाचार