बहराइच: वैशाखी अमावस्या पर जंगली नाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मटेरा/बहराइच। वैशाखी अमावस्या पर मटेरा के शिव नगर बस्थनवा में स्थित सिद्धपीठ बाबा जंगली नाथ मंदिर में शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। सुरक्षा को लेकर व्यापक व कड़े इंतजाम किए गए।थाना नानपारा,मटेरा सहित पीएसी की फोर्स मेला परिसर में तैनात रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में महिला …

मटेरा/बहराइच। वैशाखी अमावस्या पर मटेरा के शिव नगर बस्थनवा में स्थित सिद्धपीठ बाबा जंगली नाथ मंदिर में शनिवार को हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। सुरक्षा को लेकर व्यापक व कड़े इंतजाम किए गए।थाना नानपारा,मटेरा सहित पीएसी की फोर्स मेला परिसर में तैनात रही। महिलाओं की सुरक्षा के लिए काफी संख्या में महिला पुलिस बल भी तैनात रही।

सिद्ध पीठ बाबा जंगली नाथ मंदिर में में प्रतिवर्ष की भांति शनिवार को वैशाखी अमावस्या पर जलाभिषेक हेतु काफी अधिक संख्या में भीड़ देखने को मिली।क्षेत्रीय श्रद्धालुओं के साथ लखीमपुर खीरी,नेपाल,बहराइच सहित अन्य जगहों से आए हुए श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक करते हुए मनोवांछित फल पाने की कामना की।मेला परिसर में क्षेत्रीय सहित दूर दराज से आए विभिन्न प्रकार की मनमोहक दुकानों में जमकर खरीदारी करते नजर आए लोग।

मेला परिसर में मंदिर समिति द्वारा प्रसाद व पानी की व्यवस्थाएं की गई थी। मंदिर समिति के अध्यक्ष आचार्य अनिल शास्त्री ने बताया कि सिद्ध पीठ बाबा जंगली नाथ मंदिर में जो भी भक्त सच्चे मन से जलाभिषेक करने आते हैं उनकी मनोकामना अवश्य पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस प्रशासन का पूर्ण सहयोग मिला है।मंदिर परिसर में दुकाने दो दिन पूर्व से ही लगने लगी थी। भीषण गर्मी पड़ने के कारण हर बार की अपेक्षा इस बार मेलार्थियों की संख्या कम रही।इस दौरान कोतवाली नानपारा,थाना मटेरा सहित पीएसी की फोर्स तैनात रही।

यह भी पढ़ें:-बुलंदशहर: महाशिवरात्रि पर मंदिरों में दिखी रौनक, श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

संबंधित समाचार