हरदोई में दर्दनाक सड़क हादसा: महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। कैंटर की टक्कर लगने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार एक महिला व दो पुरुषों की मौत हो गई। जबकि एक बालिका सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा शाहाबाद क्षेत्र अंतर्गत गढी मोहल्ले में तेज गति में आ रहे टैंकर ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार …

हरदोई। कैंटर की टक्कर लगने से दो मोटरसाइकिलों पर सवार एक महिला व दो पुरुषों की मौत हो गई। जबकि एक बालिका सहित दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार थाना व कस्बा शाहाबाद क्षेत्र अंतर्गत गढी मोहल्ले में तेज गति में आ रहे टैंकर ने दो मोटरसाइकिलों पर सवार लोगों को टक्कर मार दी।

जिससे एक मोटरसाइकिल पर सवार रामअवतार पुत्र छेदा लाल निवासी आदमपुर थाना बिलग्राम व गंगा देवी पत्नी मकरंद निवासी हसनपुर ज्यौली थाना माधौगंज की मृत्यु हो गई । दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार एक अन्य व्यक्ति की मृत्यु हो गई जिसकी शिनाख्त अभी नहीं की जा सकी है।

घटना में 6 वर्षीय मीनाक्षी पुत्री गिरीश सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई ।उसने तीनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया गय। अज्ञात मृतक की शिनाख्त का प्रयास पुलिस द्वारा किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:-सड़क हादसा: बस की चपेट में आई बाइक, मां-बेटे की मौत

संबंधित समाचार