बाराबंकी : विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं को देगा प्रशिक्षण, खाका तैयार
बाराबंकी। रामोत्सव के सफल आयोजन के बाद विश्व हिंदू परिषद ने अब अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का खाका तैयार किया है । रविवार को विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में आयोजित हुयी । इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरगंज में हुई …
बाराबंकी। रामोत्सव के सफल आयोजन के बाद विश्व हिंदू परिषद ने अब अपने कार्यकर्ताओं के प्रशिक्षण का खाका तैयार किया है । रविवार को विश्व हिंदू परिषद की एक बैठक जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह मुन्ना की अध्यक्षता में आयोजित हुयी । इस दौरान विभिन्न कार्यक्रमों पर चर्चा की गई।
सरस्वती विद्या मंदिर सुमेरगंज में हुई इस बैठक का संचालन जिला मंत्री दुर्गा प्रसाद पांडेय ने किया। बैठक में मुख्य अतिथि विभाग मंत्री शिवप्रताप सिंह ने पिछले माह हुए रामोत्सव कार्यक्रम की समीक्षा की। बताया कि सभी प्रखंडों से प्राप्त वृत्त के अनुसार पूरे जनपद में 62 स्थानों पर रामोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ, जिसमें 1905 पुरुष तथा 481 महिलाओं सहित 2386 लोगों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में बताया गया कि 22 मई से 29 मई तक बहराइच में बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग,24 मई से 30 मई तक सीतापुर में दुर्गा वाहिनी का प्रशिक्षण वर्ग और 7 जून से 17 जून तक लखनऊ में परिषद शिक्षा वर्ग होना सुनिश्चित हुआ है, जिसमें जनपद के बजरंग दल प्रशिक्षण वर्ग में जनपद के 37 बजरंगी तथा दुर्गा वाहिनी प्रशिक्षण वर्ग में 13 दुर्गा वाहिनी की बहनें और परिषद शिक्षा वर्ग में जनपद से कुल 86 दायित्व वान कार्यकर्ताओं को प्रतिभाग करना सुनिश्चित किया गया।
उन्होंने कहा कि आत्म निर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत स्वरोजगार उपलब्ध कराकर नौजवानों की उर्जा को राष्ट्र निर्माण में लगाने के लिए सरकारी संसाधनों से धन उपलब्ध कराकर नौजवानों को रोजगार उपलब्ध कराने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला गया। उद्योग विभाग व खादी ग्राम उद्योग विभाग के तहत ऋण उपलब्ध कराकर नौजवानों को रोजगार परक बनाने की चर्चा की गई। आने वाले दिनों में कार्यशाला बुलाकर विभागों व बैंकों के कर्मचारियों के साथ कार्यकर्ताओं को विशेष जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
