सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए बड़ी सौगात है ई-पेंशन पोर्टल : आयुक्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। कमिश्नर नवदीप रिणवा ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए ई-पेंशन पोर्टल बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इससे अब सेवानिवृत्त कर्मियों को भटकना नहीं पड़ेगा। यह बात उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ई-पेंशन पोर्टल के सजीव प्रसारण के मौके पर कही। मंडलायुक्त ने बताया ऑनलाइन सेवा पोर्टल के माध्यम …

अयोध्या। कमिश्नर नवदीप रिणवा ने कहा है कि सेवानिवृत्त कर्मियों के लिए ई-पेंशन पोर्टल बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि इससे अब सेवानिवृत्त कर्मियों को भटकना नहीं पड़ेगा। यह बात उन्होंने रविवार को मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई ई-पेंशन पोर्टल के सजीव प्रसारण के मौके पर कही।

मंडलायुक्त ने बताया ऑनलाइन सेवा पोर्टल के माध्यम से पेंशन व संबंधित सेवाओं का प्रबंधन ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से किया गया है। सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को पेंशन प्राप्त करने का पूर्णतया ऑनलाइन माध्यम उपलब्ध कराया गया है। ई-पेंशन पोर्टल के माध्यम से हर कदम पर सभी हितधारकों को एसएमएस अलर्ट प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा पेंशन के लिए किसी कार्यालय या कोषागार में जाने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने बताया खाता सत्यापन ऑनलाइन होगा व ई-कुबेर प्रणाली के माध्यम से पेंशन का ई-भुगतान होगा। कर्मचारियों को समय से उनकी पेंशन व ग्रेच्युटी का समय से भुगतान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी द्वारा ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और पेंशन के लिए आवेदन सेवानिवृत्ति के 6 माह पूर्व किया जा सकता है।

जिसके बाद पेंशन जारी करने वाले डीडीओ कार्यालय को सत्यापित पेंशन फॉर्म को अग्रसारित करना होगा। सेवानिवृत्ति से 3 माह पूर्व पीपीओ जारी होगा। पीपीओ निर्गतकर्ता प्राधिकारी द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारी के खाते में ई-पेमेंट द्वारा पेंशन का भुगतान किया जाएगा। सभी प्रक्रिया का आवेदक को एसएमएस व ई-मेल अलर्ट समय-समय पर प्राप्त होता रहेगा। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव, वरिष्ठ कोषाधिकारी अनुराग गुप्ता आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : लखीमपुर-खीरी: तहसील कर्मियों ने 50 लाख की सरकारी भूमि कराई खाली

संबंधित समाचार