अमरोहा : जिलाधिकारी ने किया मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का निरीक्षण
अमरोहा/ चौधरपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने विकासखंड जोया के पीएससी चौधरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मौके पर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपना बीपी चेक करवाया। मेले में जिलाधिकारी ने विभिन्न रोगों के बारे में एक-एक करके संबंधित चिकित्सकों से जानकारी ली और आवश्यक दवाओं दी जा रही …
अमरोहा/ चौधरपुर, अमृत विचार। जिलाधिकारी बाल कृष्ण त्रिपाठी ने विकासखंड जोया के पीएससी चौधरपुर में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का मौके पर निरीक्षण किया। इस अवसर पर उन्होंने अपना बीपी चेक करवाया। मेले में जिलाधिकारी ने विभिन्न रोगों के बारे में एक-एक करके संबंधित चिकित्सकों से जानकारी ली और आवश्यक दवाओं दी जा रही हैं या नहीं जानकारी ली।
दवाओं की उपलब्धता टीबी, मलेरिया, टाइफाइड, पीलिया जैसे मुख्य बीमारियों के बारे में संबंधित डॉक्टर से जानकारी ली। उन्होंने बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मरीजों को दिए जाने के निर्देश दिए। निर्देश दिया कि स्वास्थ्य मेला में आने वाले मरीजों को शासन के मंशानुसार सभी स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराई जाएं।
कहा कि ‘‘यू.पी. सरकार का एक ही सपना, स्वस्थ स्वच्छ प्रदेश हो अपना’’ की थीम पर आयोजित होने वाले स्वास्थ मेले में ओपीडी सेवाएं, टीबी., मलेरिया, डेंगू, दिमागी बुखार, कालाज़ार, फाइलेरिया एवं कुष्ठ रोग से सम्बन्धित जानकारी, आवश्यक जांच, उपचार एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएं। गर्भावस्था तथा प्रसव कालीन परामर्श तथा सेवाएं पूर्ण टीकाकरण परामर्श तथा सेवाएं, बच्चों में डायरिया एवं निमोनिया के रोकथाम, बचाव एवं उपचार की जानकारी एवं सुविधाएं, कुपोषित बच्चों का चिह्निकरण एवं उनके उपचार हेतु समुचित जानकारी प्रदान की जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मेले के माध्यम से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान की जानकारी तथा पात्र लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड वितरण करने के साथ-साथ गोल्डेन कार्डों के अपडेशन का कार्य भी किया जाय। उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि दूसरे लोगों को भी मेले की जानकारी प्रदान करें, ताकि सभी लोग मेले के आयोजन का भरपूर लाभ उठा सकें।
उन्होंने निर्देशित करते हुए कहा कि मेला आयोजन के पहले संबंधित ग्राम सभा में पंचायत सेक्रेटरी व ग्राम प्रधान के द्वारा अवगत करा दिया जाए ताकि अधिक से अधिक लोग मेले में आकर स्वास्थ सुविधाओं का लाभ ले सके। मुनादी करा दी जाए लाउडस्पीकर या अन्य माध्यम से यह सुनिश्चित किया जाए कि मेले की जानकारी ग्राम स्तर तक अवश्य पहुंच जाएं। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी चन्द्र शेखर शुक्ल, डॉ. सुरेंद्र सिंह, अधिकारी रहे।
ये भी पढ़ें:- समाज को जगाने के लिए समाजवादियों ने दी कुर्बानी : संजय सिंह
