संभल : चोरी के 2 ट्रैक्टर सहित कृषि यंत्रों के साथ चार गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

संभल, अमृत विचार। नखासा पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ट्राली, रोटावेटर, हैरो, एक अधकटी हैरो के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चालान कर दिया। रविवार को थाना नखासा पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस …

संभल, अमृत विचार। नखासा पुलिस ने रविवार को मुखबिर की सूचना पर ट्राली, रोटावेटर, हैरो, एक अधकटी हैरो के साथ चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर चालान कर दिया।

रविवार को थाना नखासा पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। गश्त के दौरान मुखबिर ने पुलिस को चार संदिग्ध व्यक्तियों के संभल हसनपुर मार्ग पर होली सफा स्कूल के पास कच्चे रास्ते पर खड़े होने की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस को देखकर चारों भागने लगे। पुलिस ने दौड़कर कुछ ही दूरी पर उनको पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी का सामान बरामद कर थाना लेकर आ गई।

पुलिस पूछताछ में चारों अभियुक्तों ने बताया कि 27 अप्रैल की रात को थाना क्षेत्र के गांव बागवाला रुकद्दीन सराय निवासी बुद्धा सैनी पुत्र ब्रह्माशंकर का रोटावेटर, तुर्तीपुर इल्हा निवासी जीशान पुत्र अख्तर व सतीश निवासी रुकद्दीन सराय की एक एक हैरो, रुकद्दीन सराय निवासी आमिर पुत्र अल्लन की ट्राली को अपने ट्रैक्टर से खींचकर चोरी कर ले गए थे, जिसे उन्होंने छिपा दिया था और रविवार को बेचने की फिराक में थे।

थाना नखासा प्रभारी निरीक्षक ओमकार सिंह ने बताया कि तीस अप्रैल को थाना क्षेत्र के गांव रुकद्दीनसराय निवासी बुद्दा सैनी ने रोटावेटर चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तभी से पुलिस चोरी का सामान बरामद करने और अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी कर रही थी। रविवार को थाना क्षेत्र के ही गांव रुकद्दीन सराय निवासी नासिर पुत्र हाजी राशिद, फैजान पुत्र जाहिद, आसिफ पुत्र जमीर और सौहेल पुत्र मोहम्मद मतीन को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर चारों अभियुक्तों का चालान कर दिया।

ये भी पढ़ें:- संभल : डीएम मनीष बंसल ने कहा- मील का पत्थर साबित होगा ई-पेंशन पोर्टल

संबंधित समाचार