बिजनौर : पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, हत्‍यारों की तलाश में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर/ मंडावली/अमृत विचार। जिले में देर रात पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई। जानकारी के अनुसार, रविवार की …

बिजनौर/ मंडावली/अमृत विचार। जिले में देर रात पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गई।

जानकारी के अनुसार, रविवार की रात 1:30 बजे जिले के मंडावली क्षेत्रान्तर्गत गांव रामपुर निवासी सागर सिंह सैनी (68) को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। गोली लगने से सागर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई है। आपको बता दें कि सागर सिंह पिछली योजना में गांव के प्रधान थे।

ये भी पढ़ें : मुरादाबाद : पुलिस ने कब्र से निकाला आसमां का शव, हत्या की आशंका में शव का करवाया पोस्टमार्टम

संबंधित समाचार