सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर Killi Paul पर हुआ चाकू से हमला, स्टोरी शेयर कर दी जानकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल को लेकर खबर आ रही है कि तंजानिया के रहने वाले किली पॉल पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इस बात की जानकारी खुद किली ने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर शेयर की है। सोशल मीडिया स्टार पर चाकू से हमला किली …

मुंबई। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर किली पॉल को लेकर खबर आ रही है कि तंजानिया के रहने वाले किली पॉल पर कुछ लोगों ने चाकू से हमला करके उन्हें घायल कर दिया। इस बात की जानकारी खुद किली ने अपने फैंस से सोशल मीडिया पर शेयर की है।

सोशल मीडिया स्टार पर चाकू से हमला

किली पॉल अपने डांसिंग वीडियोज की वजह से पूरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुके हैं। किली के टैलेंट से पीएम मोदी भी काफी इंप्रेस हो चुके हैं। इसलिये मन की बात में भी उनका जिक्र किया था।

किली पॉल अपनी पॉपुलैरिटी एंजॉय कर ही रहे थे कि उन पर चाकू से हमला कर दिया गया। इंस्टाग्राम स्टोरी में घटना के बारे में बताते हुए किली लिखते हैं, मुझ पर 5 लोगों ने हमला किया और लाठी से पीटा भी। मैं दो लोगों को पीट कर खुद को बचा पाया।लोग मुझे नीचे गिराना चाहते हैं। पर भगवान मुझे हमेशा ऊपर उठाता है। मेरे लिये प्रार्थना करें।

पढ़ें-दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की तबीयत में आया सुधार, हॉस्पिटल से घर के लिए हुए रवाना

संबंधित समाचार