संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा, यूक्रेन में युद्ध से अफ़्रीका में ‘तिहरा संकट’ गहराया

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

डकार/सेनेगल। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष ने अफ्रीका में खाद्य, ऊर्जा और वित्त संकट को बढ़ा दिया है। गुटेरेस ने रविवार शाम सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने विशेष रूप से अफ्रीका में संकट के …

डकार/सेनेगल। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कहा है कि यूक्रेन में चल रहे संघर्ष ने अफ्रीका में खाद्य, ऊर्जा और वित्त संकट को बढ़ा दिया है। गुटेरेस ने रविवार शाम सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी साल के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने विशेष रूप से अफ्रीका में संकट के प्रभावों को कम करने के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसियों, विकास बैंकों और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों को जुटाने में मदद करने के लिए एक वैश्विक प्रतिक्रिया समूह की स्थापना की है।

गुटेरेस ने खुले बाजारों में ‘भोजन और ऊर्जा का एक स्थिर प्रवाह’ स्थापित करने और खाद्य कीमतों को नियंत्रित करने के लिए सभी अनावश्यक निर्यात प्रतिबंधों को हटाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “यूक्रेन के कृषि उत्पादन के साथ-साथ विश्व बाजारों में रूस और बेलारूस के खाद्य तथा उर्वरक उत्पादन को फिर से एकीकृत किए बिना खाद्य सुरक्षा की समस्याओं का कोई समाधान नहीं निकलेगा।”

संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने सभी देशों से नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने में तेजी लाने के लिए रणनीतिक स्टॉक और जरूरतमंद देशों के लिए अतिरिक्त भंडार जारी करने का आग्रह किया। श्री गुटेरेस शनिवार शाम डकार पहुंचे। वह नाइजर और नाइजीरिया का भी दौरा करेंगे।

ये भी पढ़ें:- गोरखपुर: फरार पशु तस्कर पुलिस मुठभेड़ में घायल, गिरफ्तार

संबंधित समाचार