Corona Update: गौतम बुद्ध नगर में कोरोना का कहर जारी, धारा 144 लागू
गौतम बुद्ध नगर। कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोविड के सबसे अधिक मामले दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। जिले में धारा 144 को 31 मई तक बढ़ा दिया है। प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि, ‘आगामी त्योहारों और …
गौतम बुद्ध नगर। कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोविड के सबसे अधिक मामले दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर में रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। जिले में धारा 144 को 31 मई तक बढ़ा दिया है।
प्रशासन की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि, ‘आगामी त्योहारों और बढ़ते कोविड संक्रमण की वजह से पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्ध नगर में लागू धारा-144 CPRC को संशोधित करते हुए 1 मई से 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। धारा 144 की वजह से सार्वजनिक स्थान पर चार या अधिक लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी रहेगी।
पिछले 24 घंटे में पूरे प्रदेश में कोरोना के 269 नए केस की पुष्टि हुई, जिसमें, गौतमबुद्ध नगर में 117, गाजियाबाद में 55, लखनऊ में 26 और आगरा में 15 नए केस शामिल हैं।
पढ़ें- यूपी में कोरोना के 193 नये मामले, एक्टिव केसों की संख्या हुई 1621
