गोरखपुर विश्वविद्यालय की यादों और संस्कारों से रूबरू हुए पुरातन छात्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय पहले राष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन का सोमवार को समापन हुआ। आखिरी दिन विश्वविद्यालय के 32 विभागों ने विभागवार पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन कर अपने अपने पुरातन छात्रों को विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा से रूबरू कराया। अपनी मातृसंस्था से जोड़ा और विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा …

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में चल रहे तीन दिवसीय पहले राष्ट्रीय पुरातन छात्र सम्मेलन का सोमवार को समापन हुआ। आखिरी दिन विश्वविद्यालय के 32 विभागों ने विभागवार पुरातन छात्र सम्मेलन का आयोजन कर अपने अपने पुरातन छात्रों को विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा से रूबरू कराया।

अपनी मातृसंस्था से जोड़ा और विश्वविद्यालय की अकादमिक यात्रा को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में अपेक्षित सहयोग मांगा। पुरातन छात्रों ने एक स्वर में विश्वविद्यालय को हर संभव मदद देने का भरोसा जताया, तत्पश्चात छात्र जीवन की सुनहरी यादों को सहेज घरों को रवाना हुए।

तीन दिवसीय कार्यक्रम में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित पूर्व मंत्री, सांसद, वैज्ञानिक, हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति, उद्यमी शामिल हुए हैं। 1500 लोग ऑफलाइन मोड में जुड़े तो 20000 लोगों को ऑनलाइन लिंक के माध्यम से जोड़ा गया।

यह भी पढ़ें:-भारतीय ज्ञान परंपरा को राप्ती की तरह सींच रहा गोरखपुर विश्वविद्यालय: राजनाथ सिंह

संबंधित समाचार