मुरादाबाद : रात दो बजे घर में घुसे चोर, नकदी और गहने चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भगतपुर, अमृत विचार। रविवार की रात बेखौफ चोरों ने एक घर से 90000 हजार रुपये और दो तोले सोना और 10 तोले चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में भय व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है। गांव रोशनपुर बहेड़ी निवासी फैजुल हसन पुत्र …

भगतपुर, अमृत विचार। रविवार की रात बेखौफ चोरों ने एक घर से 90000 हजार रुपये और दो तोले सोना और 10 तोले चांदी के जेवर चोरी कर लिए। चोरी की घटना के बाद क्षेत्र में भय व्याप्त है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को चोरी की तहरीर दी है।

गांव रोशनपुर बहेड़ी निवासी फैजुल हसन पुत्र नबी हसन परिवार के साथ घर के आंगन में सो रहे थे। रात्रि में करीब 2:00 बजे चोरों ने कमरे में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ दिया। चोर 90 हजार रुपये और सोना-चांदी के जेवर चोरी कर ले गए। सुबह करीब 4:00 बजे जब फैजुल हसन की आंख खुली तब उसने कमरे का दरवाजा खुला हुआ देखा। अलमारी का ताला टूटा हुआ था।

सामान इधर-उधर बिखरा पड़ा था। यह देखकर पीड़ित के होश उड़ गए। फैजुल हसन ने तुरंत पुलिस को चोरी की सूचना दी। इधर उधर जंगल में देखा तो पैसों वाला खाली बैग चोर घर के पास से लगभग 100 मीटर की दूरी पर खेत में फेंक गए। दो दिन पूर्व भी चोरों ने पीड़ित के पड़ोसी इरशाद के घर से 4000 की चोरी की थी। इरशाद ने भी पुलिस को चोरों के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया था, परंतु पुलिस ने उसके प्रार्थना पत्र पर कार्रवाई नहीं की। फैज़ुल हसन ने भी पुलिस को तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें:- अमरोहा : दीवार फांदकर घर में घुसे चोर, पांच लाख की चोरी

संबंधित समाचार