हरोदई: अवैध रूप से संचालित तीन नर्सिंग होमों को स्वास्थ्य विभाग ने कराया बंद, संचालकों को दी चेतावनी
हरदोई। जिले के विकासखंड पिहानी क्षेत्र अंतर्गत जहानीखेड़ा नेशनल हाईवे पर बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित तीन अस्पताल पिहानी सीएचसी की टीम ने सोमवार को बंद करा दिए। तीनों अस्पतालों में मौजूद लोग अस्पताल के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके। जहानीखेड़ा में अवैध रूप से संचालित सेवा हॉस्पिटल शिवा हॉस्पिटल व डिवाइन …
हरदोई। जिले के विकासखंड पिहानी क्षेत्र अंतर्गत जहानीखेड़ा नेशनल हाईवे पर बिना पंजीकरण अवैध रूप से संचालित तीन अस्पताल पिहानी सीएचसी की टीम ने सोमवार को बंद करा दिए। तीनों अस्पतालों में मौजूद लोग अस्पताल के संबंध में कोई दस्तावेज नहीं दिखा सके।
जहानीखेड़ा में अवैध रूप से संचालित सेवा हॉस्पिटल शिवा हॉस्पिटल व डिवाइन हॉस्पिटल में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देशन में डॉ सुभेश व महिला चिकित्सक वीना ने सोमवार को बंद करा दिए। तीनों हॉस्पिटलों में कोई मरीज भर्ती नहीं मिला व संचालक भी मौजूद नहीं मिले।
इस संबंध में अधीक्षक डॉ जितेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बिना रजिस्ट्रेशन संचालित किए जा रहे हॉस्पिटलों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में जहानीखेड़ा में अवैध रूप से संचालित तीन हॉस्पिटलों को बंद कराया गया है। यदि संचालकों ने अपना-अपना रजिस्ट्रेशन नहीं दिया तो एफ आई आर दर्ज कराई जायेगी।
यह भी पढ़ें:-रायबरेली: लापरवाही के आरोप में निजी नर्सिंग होम का लाइसेंस निलंबित
