बाराबंकी: कड़ी सुरक्षा के बीच अदा की गई ईद की नमाज, ईदगाहों पर लगे मेले, सतर्क रहा प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। मंगलवार को जिले में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के पीरबटावन स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। यहां मेला लगा हुआ है। नमाज अदा करने के बाद लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। …

बाराबंकी। मंगलवार को जिले में धूमधाम से ईद मनाई जा रही है। कड़ी सुरक्षा के बीच शहर के पीरबटावन स्थित ईदगाह पर ईद की नमाज अदा की गई। यहां मेला लगा हुआ है। नमाज अदा करने के बाद लोग खरीदारी भी कर रहे हैं। ईद को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

30 दिन के रोजे के बाद मंगलवार को जिले में ईद की धूम है। घर-घर में सेवइयां बनाई जा रही हैं। लोग एक दूसरे को ईद की बधाई दे रहे हैं। ईदगाह पर बधाई देने वाले लोगों में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं। ईदगाह के अलावा अन्य मस्जिदों में भी ईद की नमाज अदा की जा रही है।

शहर की ईदगाह के अलावा ग्रामीण अंचलों की यह गांवों पर भी मेले लगे हुए हैं। कहीं ईद की नमाज खत्म हो चुकी है तो कहीं अभी अदा की जा रही है । इस अवसर पर मुस्लिम धर्मावलंबियों के साथ-साथ जिला अधिकारी डॉक्टर आदर्श सिंह पुलिस अधीक्षक अनुराग वत्स व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

पढ़ें- रायबरेली: दो साल बाद ईदगाहों में नजर आई रौनक, अदा की गई नमाज

संबंधित समाचार