IPL 2022, KKR vs RR : रिंकू सिंह ने मैच से पहले ही हथेली पर लिख दिया था स्कोर, देखिए वीडियो
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात दी। इस जीत के बाद दो बार की चैम्पियन कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ते हुए सातवें नंबर पर आ गई है। केकआर की …
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) के 15वें सीजन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सोमवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को सात विकेट से मात दी। इस जीत के बाद दो बार की चैम्पियन कोलकाता प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स को पीछे छोड़ते हुए सातवें नंबर पर आ गई है। केकआर की जीत के हीरो प्लेयर ऑफ द मैच रिंकू सिंह रहे, जिन्होंने 23 गेंद पर 42 रनों की नाबाद पारी खेली। इस दौरान रिंकू ने 6 चौके और 1 छक्का लगाया। बैटिंग के साथ ही रिंकू ने फील्डिंग करते हुए दो शानदार कैच भी लपके।
Said it. Did it. ?@rinkusingh235 #KKRHaiTaiyaar #KKRvRR #IPL2022 pic.twitter.com/3q3xgyoIOC
— KolkataKnightRiders (@KKRiders) May 2, 2022
मैच के बाद केकेआर ने अपने ट्वीटर हैंडल पर रिंकू सिंह का एक वीडियो शेयर किया है। इसमें रिंकू टीममेट नीतीश राणा को कह रहे हैं, मुझे सुबह से ही ऐसी फीलिंग आ रही थी कि मैं आज के मैच में रन बनाने जा रहा हूं। साथ ही मैं मैन ऑफ द मैच भी रहूंगा। इसलिए मैंने मैच से पहले खुद ही अपने हाथों पर लिख लिया था कि आज 50 रन बनाऊंगा।
Self-belief ?
Game-changing partnership ?
Finishing touch ?The power-packed duo of @NitishRana_27 and @rinkusingh235 sum up @KKRiders' Wankhede victory. ? ? – By @28anand
Full interview ? ? #TATAIPL | #KKRvRR https://t.co/fxeOCWsfvl pic.twitter.com/osWnispe6U
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2022
रिंकू ने कहा, ‘अलीगढ़ से ताल्लुक रखने वाले कई खिलाड़ियों ने रणजी ट्रॉफी में भाग लिया है, लेकिन आईपीएल खेलने वाला मैं पहला खिलाड़ी हूं। आईपीएल दूसरे घरेलू टूर्नामेंटों से काफी अलग होता है। मैं पांच साल से ऐसे मौके का इंतजार कर रहा था, लेकिन लगातार मौके नहीं मिल रहे थे। मैने घरेलू टूर्नामेंटों में काफी रन बनाए, जिसके चलते बढ़िया प्रदर्शन करने का पूरा भरोसा था।
ये भी पढ़ें : IPL 2022, KKR vs RR: राणा और रिंकू ने कोलकाता को दिलाई जीत, कायम रखी प्लेऑफ में पहुंचने उम्मीदें
