इटावा: छह साल की मासूम के साथ हुआ दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में मां के साथ शामिल होने गई छह साल की मासूम बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने की घिनौनी घटना प्रकाश में आयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपहरण और दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने …

इटावा। जिले के बढ़पुरा थाना क्षेत्र में शादी समारोह में मां के साथ शामिल होने गई छह साल की मासूम बालिका का अपहरण कर दुष्कर्म किये जाने की घिनौनी घटना प्रकाश में आयी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने मंगलवार को अपहरण और दुष्कर्म की पुष्टि करते हुए बताया कि वारदात को अंजाम देने वाले दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि वारदात की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने पांच घन्टे की मशक्कत के बाद अपह्रत लड़की को बरामद कर दुष्कर्मी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पीड़ित बच्ची अपने परिवार के साथ विवाह कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

इसी दौरान आरोपी ने उसका अपहरण कर लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर दुष्कर्म किया। मासूम को जिला अस्पताल के बाद बेहतर उपचार के लिए सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है।

सोमवार रात को बढ़पुरा थाना क्षेत्र के एक गांव के गेस्ट हाउस में विवाह कर्यक्रम चल रहा था। इसमें आई एक मासूम करीब साढ़े 11 बजे गायब हो गई। परिजनों और अन्य रिश्तेदारों ने उसकी तलाश करने के साथ ही 112 नंबर पर सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच घंटे के बाद पास के खेत से बच्ची को ढूंढ लिया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपहरण और दुष्कर्म का आरोपी अमित पछाएगांव का रहने वाला है पुलिस ने कानूनी कार्यवाही करने के बाद उसे जेल भेज दिया है।

पढ़ें- बहराइच : दुष्कर्म, दहेज हत्या के आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

संबंधित समाचार