मुरादाबाद : दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे, ताऊ-भतीजे समेत चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के ताऊ-भतीजा लहूलुहान हो गए और दूसरे पक्ष के दो लोगों को भी चोटें लगीं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज …

मुरादाबाद, अमृत विचार। भोजपुर थाना क्षेत्र में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें एक पक्ष के ताऊ-भतीजा लहूलुहान हो गए और दूसरे पक्ष के दो लोगों को भी चोटें लगीं। घटना के बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे और एक-दूसरे के खिलाफ आरोप-प्रत्यारोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की एनसीआर दर्ज कर चारों घायलों का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया है।

मामला भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मिर्जापुर करीमुद्दीन का है। यहां रहने वाले फरजंद ने बताया कि करीब दो महीने पूर्व उनका गांव के ही वाहिद, जाहिद, वलीएद से विवाद हो गया था। उस समय गांव के गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों के बीच समझौता करा दिया था। इसके बाद भी दूसरा पक्ष रंजिश मानता था। मंगलवार को फरजंद अली अपने ताऊ छिद्दा के साथ ईदगाह से नमाज पढ़कर लौट रहा था।

आरोप है कि रास्ते में दूसरे पक्ष के वाहिद, जाहिद, वलीएद, दानिश पुत्र जाहिद और सद्दाम पुत्र वलीएद ने उनका रास्ता घेर लिया। इन लोगों ने लाठी-डंडों और तबल से हमला कर दिया। जानकारी पाकर फरजंद पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। इसके बाद दोनों और जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में फरजंद अली और छिद्दा गंभीर रूप से घायल हो गए। दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को चोटें लगीं।

लहूलुहान हालत में फरजंद अली अपने ताऊ छिद्दा को लेकर थाने पहुंचा और हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी। इस पर पुलिस ने घायलों को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। कुछ देर बाद दूसरा पक्ष भी थाने पहुंचा और तहरीर दी। एसओ हिमांशु चौहान ने बताया कि घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। दोनों पक्षों की तहरीर पर एक-दूसरे के खिलाफ एनसीआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में मिले तथ्यों और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : शादी करके वापस लौटी युवती, नौ दिन से थी लापता

संबंधित समाचार