बरेली: बुजुर्ग कोरोना संक्रमित, जिले में चार सक्रिय मरीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। बीते एक सप्ताह से जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के नये मामलों में इजाफा हो रहा है। हाल ही में शासन की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को एक दवा कारोबारी बुजुर्ग में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई …

बरेली,अमृत विचार। कोरोना का संकट अभी टला नहीं है। बीते एक सप्ताह से जिले में लगातार कोरोना संक्रमण के नये मामलों में इजाफा हो रहा है। हाल ही में शासन की ओर से अलर्ट भी जारी किया गया है। इसी क्रम में मंगलवार को एक दवा कारोबारी बुजुर्ग में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है, जिससे जिले में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है।

शहर के सुभाष नगर के बग्गा कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय बुजुर्ग जो कि दवा कारोबारी हैं। उनका दवा खरीद के लिए अक्सर अन्य प्रदेशों में आना जाना लगा रहता है। बीते दिनों वह एक वैवाहिक समारोह में भी शामिल हुए थे। घर पर तबीयत बिगड़ने पर 2 मई को ट्रूनाट लैब में अपनी कोरोना जांच कराई थी।

मंगलवार को आई रिपोर्ट में बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सर्विलांस सेल प्रभारी डॉ. अनुराग गौतम ने बताया कि जिले में कोरोना सक्रिय मामलों की संख्या चार हो गई है। भले ही कोरोना के नये मामलों की संख्या कम है लेकिन लोगों से अपील है कि कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन करते रहें।

हाल ही में जिले में कोरोना जांच की संख्या कम होने पर शासन ने नाराजगी जताई थी, जिसको लेकर सीएमओ ने बैठक कर अधिकारियों को कोरोना जांच बढ़ाने का आदेश दिया है। मंगलवार से कोरोना जांच का ग्राफ बढ़ाने को मेडिकल मोबाइल यूनिट यानी एमएमयू को भी सड़कों पर उतारा गया। मंगलवार को एमएमयू की टीमों ने रेलवे जंक्शन, सिटी स्टेशन, एयरपोर्ट समेत अन्य स्थानों पर आने-जाने वाले लोगों की कोरोना जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: रमजान की बरकत में ईद का तोहफा, हर घर छाई खुशियों की बहार

संबंधित समाचार