पीलीभीत: रेलवे ट्रैकमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
पीलीभीत, अमृत विचार। रेलवे के ट्रैकमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने ही सरकारी आवास में क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। बंद मकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को …
पीलीभीत, अमृत विचार। रेलवे के ट्रैकमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव अपने ही सरकारी आवास में क्षतविक्षत हालत में पड़ा मिला। बंद मकान से दुर्गंध आने पर आसपास के लोग जमा हुए और पुलिस को सूचना दी। सीओ सिटी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जानकारी जुटाई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सुनगढ़ी थाना क्षेत्र के बरहा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमशंकर पुत्र गंगाराम रेलवे में ट्रैकमैन पद पर कार्यरत थे। वह रेलवे कॉलोनी स्थित सरकारी मकान में परिवार समेत रहते थे। पिछले कई दिन से मकान बंद था। इसे लेकर पहले तो लोग यह समझते रहे कि ट्रैकमैन कहीं गया हुआ है।
बुधवार सुबह मकान से दुर्गंध आने लगी। जिसे लेकर अनहोनी की आशंका हुई तो कॉलोनी के तमाम लोग जमा हो गए। इसकी सूचना पहले आरपीएफ को दी गई। उसके बाद आरपीएफ के जवानों ने पुलिस को सूचित किया। कुछ ही देर में सीओ सिटी सुनील दत्त, इंस्पेक्टर सुनगढ़ी बलवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मकान का दरवाजा तोड़कर भीतर घुसे तो ट्रैकमैन का शव क्षतविक्षत हालत में मिला।
उसकी हालत देख कई दिन पहले मौत होने का अंदेशा जताया गया। इसकी सूचना परिवार तक पहुंची तो वह भी मौके पर आ गए। पुलिस ने मामले की जानकारी , लेकिन कोई कुछ खास जानकारी नहीं दे सका। जिसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। परिवार के कुछ सदस्यों ने अनहोनी की आशंका तो जताई, लेकिन किसी तरह की तहरीर नहीं दी गई।
इसे भी पढ़ें- पीलीभीत: श्रीहरी विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम ज्ञान-तपस्या के हैं प्रतीक
